IND vs ENG T20 Match: आज हारे तो खत्म होगी बादशाहत, भारत को पीछे छोड़ ये टीम बन जाएगी नंबर-1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। मेजबान टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दोनों के बीच आज (11 जुलाई) साउथैम्प्टन में 5वां मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम यह मैच हारती है तो आईसीसी (ICC) टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक कर दूसरे नंबर पर चली जाएगी। इसी बीच आइए आपको बता देते हैं कि भारतीय टीम कितने अंक के साथ पहले स्थान पर है, कौन सी टीम नंबर-1 का ताज छीन सकती है?
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर कौन है?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 269 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी (ICC) टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पहले नंबर पर है। इंग्लैंड 276 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, ऑस्ट्रेलिया 260 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है, न्यूजीलैंड 254 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। अगर इंग्लैंड टीम 5वें मुकाबले में भारत को हराने में सफल हो जाती है तो वह दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम बन जाएगी।
पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर (13.5 ओवर में 159/1) इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हरा कर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। 11 जुलाई (शनिवार) को भारतीय टीम को अपना सम्मान और नंबर-1 की कुर्सी बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड से सामना, खिताबी दौड़ में बने रहना गत चैंपियन अर्जेंटीना का लक्ष्य
आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड टीम
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Created On :   11 July 2026 6:58 PM IST













