India Dominates Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, इंग्लैंड पर बनाई 400 रन से ज्यादा की बढ़त, यस्तिका ने शतक जड़ बनाए रिकॉर्ड्स

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच में भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले के तीसरे दिन के दूसरे सेशन तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 305 रन बना लिए हैं। टीम की अब कुल बढ़त 420 रन हो गई है।
भारतीय टीम ने दिन का आगाज 1 विकेट पर 154 रन से किया था। स्मृति मंधाना (70), जेमिमा रोड्रिग्स (3) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने भारतीय पारी को संभाला। यास्तिका ने 113 रन की शानदार पारी खेली, यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। अभी ऋचा घोष 31 और सायली सतघारे 1 रन बनाकर क्रीज पर जमीं हुई हैं।
यास्तिका ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
यास्तिका महिला टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स ग्राउंड पर शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले लॉर्ड्स पर सर्वोच्च स्कोर स्मृति मंधाना के नाम दर्ज था। उन्होंने इसी मैच की पहली पारी में 83 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े -महिला टेस्ट मैच यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
इसके अलावा यास्तिका भाटिया किसी भी टेस्ट मुकाबले की तीसरी व चौथी पारी में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले महिला टेसट मैच की तीसरी व चौथी पारी में भारत के लिए हाईएस्ट स्कोर संध्या अग्रवाल ने बनाया था। उन्होंने साल 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी।
Created On :   12 July 2026 9:34 PM IST











