India vs England 1st ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये हो सकती हैं भारत की प्लेइंग-11, इस युवा तेज गेंदबाज को मिल सकता है मौका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम की नजर आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतकर पर है, जिसे जीतकर वो इंग्लैंड से टी20 में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। मैच आज (14 जुलाई, मंगलवार) बर्मिंघम के एजबास्टेन में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज से तुलना करें तो टीम इंडिया में कुल 7 नए खिलाड़ी होंगे। ये खिलाड़ी हैं - कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया से हमेशा के लिए बाहर नहीं हुए सूर्यकुमार यादव, ऐसा करते ही वापसी हो सकती है मुमकिन
रोहित और गिल करेंगे पारी की शुरुआत
पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना कंफर्म है। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर और पांच पर केएल राहुल का भी खेलना तय है। इस तरह टीम इंडिया का टॉप-5 तय है।
मिडिल ऑर्डर में छह नंबर के लिए ईशान किशन और शिवम दुबे में से कोई खेलता नजर आएगा। बॉलिंग की वजह से शिवम दुबे का खेलना तय नजर आ रहा है। इसी तरह सात नंबर के लिए वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बीच लड़ाई है। इन दोनों में किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
यह भी पढ़े -'लॉर्ड्स में रचा इतिहास, भारतीय टीम को बधाई', मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक टेस्ट जीत पर महिला टीम को सराहा
कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे। वहीं तीन गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा गुरनूर बराड़ होंगें।
पहले वनडे में भारत की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह
Created On :   14 July 2026 1:54 AM IST












