IND Vs ENG 1st ODI: रूट और डॉसन की शानदार बैटिंग की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 रन का टारगेट, अक्षर पटेल ने झटके 4 विकेट

रूट और डॉसन की शानदार बैटिंग की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 रन का टारगेट, अक्षर पटेल ने झटके 4 विकेट
एजबेस्टन में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रन का टारगेट रखा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रन का टारगेट रखा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जो कि गलत साबित हुआ। एक समय बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने अगले 19 रन अंदर अपने 5 विकेट गंवा दिए।

ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम 150 रन का स्कोर बड़ी मुश्किल से पा सकेगी। लेकिन, जो रूट और लियम डॉसन ने छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की ओर इंग्लैंड को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया।

रूट ने 76 गेंदों पर 76 रन और डॉसन ने 83 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर बेन डकेट ने 45 रन बनाए। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका।

भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को 2-2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के खाते में 1-1 सफलता आई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

Created On :   14 July 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story