England vs India: टूटा करोड़ों फैंस का दिल! इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे रोहित-विराट

टूटा करोड़ों फैंस का दिल! इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे रोहित-विराट
इंग्लैंड के खिलाए एजबेस्टन वनडे में भारतीय टीम 259 रन के टारगेट का पीछा कर रही है। इस मैच से पहले फैंस की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर थीं। सभी को उम्मीद थी कि दोनों दिग्गज बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाए एजबेस्टन वनडे में भारतीय टीम 259 रन के टारगेट का पीछा कर रही है। इस मैच से पहले फैंस की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर थीं। सभी को उम्मीद थी कि दोनों दिग्गज बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों के बल्ले से रन नहीं निकल सके।

रोहित ने मैच में जहां 21 गेंदों पर 11 रन बनाए, वहीं विराट 6 गेंदों पर 5 रन ही बना सके। जब इंग्लैंड की पारी खत्म हुई और टीम इंडिया बैटिंग करने के लिए उतरी तो फैंस ये उम्मीद लगा रहे थे कि विराट और रोहित टारगेट का पीछा नाबाद रहते हुए कर लेंगे।

रोहित जहां जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं कोहली साल की शुरुआत यानि जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे।

बात करें मैच की तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर, पहले बल्लेबाजी चुनी। एक समय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद 19 रन के अंदर टीम के 5 विकेट गिर गए। 107 रन आते-आते टीम के 6 विकेट गिर गए। ऐसा लगने लगा था कि टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन, लियाम डॉसन और जो रूट ने 7वें विकेट के लिए 121 (134 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद टीम 258 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 सफलता शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को मिली।

Created On :   14 July 2026 10:42 PM IST

Tags

Next Story