Jasprit Bumrah's Record: एजबेस्टन वनडे में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वनडे समेत तीनों फॉर्मेट में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले प्लेयर बने

एजबेस्टन वनडे में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वनडे समेत तीनों फॉर्मेट में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले प्लेयर बने
मौजूदा समय में भारत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मौजूदा समय में भारत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा तिहरा कीर्तिमान बना दिया है जिसे पूरा करने का हर कोई गेंदबाज सपना देखता है। आइए जानते हैं क्या है वो कीर्तिमान...

दरअसल, बुमराह अब दुनिया के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम टेस्ट में 200 से ज्यादा, वनडे में 150 और टी20 में 100 से ज्यादा विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर कप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर अपने वनडे करियर का 150वां विकेट लिया। वह टेस्ट में 234 और टी20 121 विकेट ले चुके हैं।

बुमराह से पहले यह कारनामा वर्ल्ड क्रिकेट में केवल तीन ही प्लेयर कर सके हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउथी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 164 टी20 , 221 वनडे और 391 टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 149 टी20, 317 वनडे और 246 टेस्ट विकेट लिए हैं।

बुमराह की स्विंग का सामना नहीं कर सके ब्रूक

बेथेल के बाद क्रीज पर आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के लिए बुमराह का सामना करना आसान नहीं था, क्योंकि उनकी गेंदें स्विंग कर रही थीं। बुमराह की जिस गेंद पर ब्रूक आउट हुए उसमें उनकी क्लास साफ नजर आ रही थी। भारतीय तेज गेंदबाज ने इस गेंद को क्रीज के बाहर से फेंककर ऐसा भ्रम पैदा किया कि जैसे गेंद अंदर की तरफ आएगी, लेकिन उन्होंने अपनी कलाई की जादूगरी बताकर गेंद को बाहर की ओर स्विंग करा दिया। इस गेंद को खेलने के लालच में ब्रूक अपने बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे। गेंद पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में समा गई।

Created On :   14 July 2026 7:23 PM IST

Tags

Next Story