India vs England 1st ODI: पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुए इंग्लिश बल्लेबाज, ब्रूक से लेकर बटलर तक सभी रहे फ्लॉप

पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुए इंग्लिश बल्लेबाज, ब्रूक से लेकर बटलर तक सभी रहे फ्लॉप
इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 80 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 80 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। विल जैक्स और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड के दोनों ओपनर बेन डेकट और जैकब बेथेल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद भारत के लिए 13वां ओवर करने आए युवा गेंदबाज गुरुनूर बरार ने टीम को इस ओवर में दो सफलताएं दिलाईं, उन्होंने पहले जैकब बेथेल और फिर डकेट को आउट किया।

इसके अगले ओवर में हैरी ब्रूक को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराकर जसप्रीत बुमराह ने मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया। इसके बाद 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने गुरनूर बरार की तरह ही एक ओवर में दो विकेट झटककर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इंग्लैंड ने अपने 5 विकेट केवल 19 रन के अंदर गंवा दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

Created On :   14 July 2026 5:29 PM IST

Tags

Next Story