IND Vs ENG: '259 नहीं हम 320 रन टारगेट भी चेज कर लेते', इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत से गदगद शुभमन गिल का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली। यह टी20 सीरीज में मिली 0-4 की करारी हार के बाद भारतीय टीम की पहली जीत है। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 258 रन बनाए। 259 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने शुभमन गिल (80), वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) और अक्षर पटेल (नाबाद 57) की बेहतरीन पारियों के दम पर 45.2 ओवरों में हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े -अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को टीम के कॉम्बिनेशन से जोड़ते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे कॉम्बिनेशन को लेकर था। हमारे पास थोड़ा युवा गेंदबाजी आक्रमण है इसलिए हमारी बल्लेबाजी अभी भी हमारी गेंदबाजी की तुलना में अधिक अनुभवी है। सीरीज के पहले मैच में हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे ताकि अगर 320 रनों का लक्ष्य भी मिले तो हमें अपनी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा था कि हम इसे हासिल कर लेंगे।'
यह भी पढ़े -पहला वनडे धोनी एजबेस्टन में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
गेंदबाजों की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने मिडिल ओवर्स में जिस तरह से गेंदबाजी की वह देखना बेहद सुखद था। इंग्लैंड की टीम पहले 10 ओवरों में 50 के आसपास थी। हमने पहले 6-7 ओवरों में शानदार गेंदबाजी की, जहां पिच से थोड़ी मदद मिल रही थी और हमने सही एरिया में गेंद डाली। हालांकि, पावरप्ले के अंत में उन्होंने थोड़ा हाथ खोला और हम दबाव में आ गए थे। लेकिन हमने जिस तरह से वापसी की और उनके पांच विकेट चटकाए, वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।'
Created On :   15 July 2026 2:06 AM IST













