ICC ODI Rankings: वनडे का बादशाह बनने की दहलीज पर पहुंचे शुभमल गिल, अक्षर पटेल की टॉप-10 में एंट्री, बुमराह ने भी लगाई लंबी छलांग

वनडे का बादशाह बनने की दहलीज पर पहुंचे शुभमल गिल, अक्षर पटेल की टॉप-10 में एंट्री, बुमराह ने भी लगाई लंबी छलांग
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया के प्लेयर्स की रैंकिंग में भी बड़ा उछाल आया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में टीम के बॉलर्स, बैटर्स और ऑलराउंडर्स ने अच्छा खेल दिखाया, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। टीम के कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने एजबेस्टन वनडे में 75 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। इस पारी के बाद उन्हें 12 रेटिंग का फायदा पहुंचा है।

उन्हें अब 803 अंक हो गए हैं। वह पहले स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से केवल 11 अंक पूछे हैं। गिल के अलावा टॉप-5 में भारत के दो और बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 757 अंकों के साथ तीसरे और 744 अंकों के साथ रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

बुमराह की वापसी

एजबेस्टन वनडे में भारत के जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 ओवर में केवल 33 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी की बदौलत उनकी वनडे रैंकिंग में लंबे समय बाद वापसी हुई। वह 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि बुमराह ने करीब ढाई साल बाद वनडे मैच खेला है। उनका आखिरी मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था।

अक्षर पटेल टॉप-10 में शामिल हुए

आईसीसी वनडे ऑलराउंडर की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टॉप-10 में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 विकेट झटके, फिर लाजवाब बैटिंग करते हुए नाबाद 57 रन की पारी खेली। इसी की बदौलत वह रैंकिंग में 12वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Created On :   15 July 2026 9:30 PM IST

Tags

Next Story