Hardik Pandya MI Trade: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस से होगी छुट्टी! बुमराह संभाल सकते हैं टीम की कमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बीते 5 से आईपीएल में प्रदर्शन खराब रहा है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान, प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ बदलने की तैयारी में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते इंग्लैंड में टीम की रिव्यू मीटिंग होने वाली है, जिसमें यह बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े -सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल नहीं खेले तो कौन करेगा कप्तानी? यह दिग्गज खिलाड़ी कर सकता है टीम का नेतृत्व
हार्दिक पांड्या होंगे ट्रेड
रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की टीम से छुट्टी होनी तय है। वह और टीम में शामिल एक पूर्व भारतीय कप्तान ट्रेड हो सकते हैं। इसके अलावा टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हो सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है।
दरअसल, फ्रेंचाइजी अगामी सीजन के लिए स्थायी कप्तान बनाना चाहती है। कप्तान बनने की रेस में हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे है। पिछले कुछ सीजन में जब भी उन्हें कप्तानी करने का मौका मिला है, उन्होंने प्रभावित किया है।
यह भी पढ़े -महिला क्रिकेट में भी पुरुषों की एशेज सीरीज की तरह ज्यादा टेस्ट और कई मैचों वाली सीरीज होनी चाहिए स्नेह राणा
तिलक वर्मा का नाम भी शामिल
आईपीएल 2026 में उन्होंने हार्दिक और सूर्या के उपलब्ध न होने पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कप्तानी की थी। बुमराह के अलावा तिलक वर्मा भी कप्तानी की रेस में शामिल हैं, लेकिन लेकिन टी-20 में उनकी हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही। इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि कम उम्र में कप्तानी मिलने से उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है।
Created On :   16 July 2026 1:44 AM IST













