IND Vs ENG: 'वह मैच विनर प्लेयर..उन्हें बाहर बैठाना गलत', कुलदीप यादव से सपोर्ट में उतरे आर. अश्विन

वह मैच विनर प्लेयर..उन्हें बाहर बैठाना गलत, कुलदीप यादव से सपोर्ट में उतरे आर. अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। इसी में एक नाम रविचंद्रन अश्विन का है। उनके मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले कुलदीप यादव को मौके दिए जाने चाहिए।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एजबेस्टन में इंग्लैंड पर 6 विकेट से जीत में भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे। दोनों फिंगर-स्पिनर हैं। कुलदीप की जगह बनेगी, और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए। कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है।'

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप का उतना समर्थन नहीं किया है, जितना करना चाहिए। वह एक मैच विनर प्लेयर है और इस समय उनके आत्म विश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। अगर उसे सही मनोदशा के साथ वर्ल्ड कप में जाना है तो ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने होंगे। अश्विन के मुताबिक कुलदीप को टीम में मुख्य स्पिनर के तौर पर खिलाना चाहिए।

वहीं, कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से गिल ने तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है और भारतीय टेस्ट टीम के साथ आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (जीटी) की कप्तानी की है, मैं 50 ओवर के फॉर्मेट में एक अथॉरिटी वाले कप्तान को लेकर बहुत सकारात्मक उम्मीद कर रहा हूं।

Created On :   16 July 2026 2:06 AM IST

Tags

Next Story