उधर मीडिल ईस्ट में ईरान से जंग: इधर रूस के खिलाफ टैरिफ पर ट्रंप ने की मनमानी, भारत समेत 5 देशों पर 100 परसेंट फाइन लगाने की तैयारी, संसद में बिल पेश

इधर रूस के खिलाफ टैरिफ पर ट्रंप ने की मनमानी, भारत समेत 5 देशों पर 100 परसेंट फाइन लगाने की तैयारी, संसद में बिल पेश
मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जंग में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से टैरिफ बम फोड़ा है। अमेरिकी सीनेट मे रूस पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक पेश किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जंग में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से टैरिफ बम फोड़ा है। अमेरिकी सीनेट मे रूस पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक बिल पेश किया गया। इसमें रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

अमेरिकी संसद में पेश हुआ बिल

बिल के मुताबिक, भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। यह बिल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के समर्थन से लाया जा रहा है। इसका उद्देश्य रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है। जिससे उसके युद्ध लड़ने की क्षमता कम हो सके।

इस बिल के तहत रूस के अधिकारियों, शैडो टैंकर बेड़े, केंद्रीय बैंक और सरकारी ऊर्जा परियोजनाओं पर भी रोक लगाना है। पहले बिल के शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था। लेकिन बाद में इसे कम करके 100% कर दिया है। ऐसे में अगर यह बिल पास हो जाता है, तो अमेरिका पहली बार किसी देश पर सिर्फ इसलिए टैरिफ लगाएगा, क्योंकि वह रूस से तेल खरीदकर उसकी कमाई बढ़ा रहा है।

भारत ने 50% से ज्यादा तेल रूस से खरीदा

इस साल के जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 26.1 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा। यह देश के कुल तेल आयात का 52.4% था। इसका मतलब यह कि पिछले महीने भारत में आयात होने वाले हर दो बैरल तेल में एक से अधिक बैरल रूस से आया। बीते काफी समय से रूस लगातार भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। मई की तुलना में जून में रूस से तेल आयात में करीब 39% की इजाफा देखने को मिला है।

Created On :   16 July 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story