India-Eng 1st ODI series: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को मिली सजा, ICC के आर्टिकल 2.9 का किया उल्लंघन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया इस समय इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। विपक्षी टीम के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने ICC की आचार संहिता का उल्लंघन किया। यह जानकारी आईसीसी ने खुद एक स्टेटमेंट जारी करके दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या उल्लंघन किया है और मैच रेफरी ने उन पर क्या एक्शन लिया है?
वनडे सीरीज के पहले मैच में गुरनूर बराड़ ने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट सामने खतनाक तरीके से गेंद फेकी थी। इसके बाद आईसीसी ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा कि गुरनूर ने आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन किया है जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। गुरनूर की इस हरकत को मैच रेफरी ने अनुचित और खतरनाक की श्रेणी में रखा है।
बता दें, अगर कोई खिलाड़ी मैच के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे फटकार लगाई जाती है। उस पर ज्यादा से ज्यादा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं। वहीं, अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर 4 या उससे अधिक डिमेरिट अंक दिए जाते हैं तो उसे एक टेस्ट, 2 ODI या 2 टी-20 मैचों से बैन किया जा सकता है।
अक्षर पटेल के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रन का टारगेट रखा। टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
Created On :   16 July 2026 7:12 PM IST












