- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिये...
Mumbai News: आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिये बिश्नोई गैंग की धमकी

Mumbai Newsअभिनेता सलमान खान के बाद अब सुपरस्टार आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी दिये जाने की खबर है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये आमिर खान को निशाना बनाते हुए एक धमकी भरा पोस्ट और ऑडियो क्लिप जारी किया गया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर यह धमकी तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल हरकत में आ गई है। जबकि आमिर की टीम ने बताया कि अभिनेता इस समय विदेश में हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धमकी संदेश में आमिर खान और इंडस्ट्री के कुछ अन्य लोगों पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के फेसबुक हैंडल्स से साझा की गई इस पोस्ट में दावा किया गया है कि ऐसी गतिविधियां सनातन धर्म और राष्ट्र के खिलाफ हैं। ऐसी हरकतों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आमिर की सुरक्षा बढ़ाई : सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। चूंकि आमिर खान के पाली हिल वाले मुख्य आवास पर मरम्मत काम चल रहा है, इसलिए वे बांद्रा में ही एक अन्य अस्थायी ठिकाने पर रहते हैं। वैसे इस समय वे विदेश दौरे पर हैं। फिर भी एहतियातन आमिर के मौजूदा निवास स्थान के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।
यह भी पढ़े -भगवान शिव का अवतार बताकर ठगी करने वाले बंधु बाबा पर ईडी का शिकंजा, 36.90 करोड़ की संपत्तियां अटैच, चार्जशीट दाखिल
हमें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। आमिर खान की तरफ से कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है। आमिर खान को पहले से ही सुरक्षा है लेकिन इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा का रिव्यू करके आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। योगेश कदम, प्रदेश के गृह राज्यमंत्री (शहरी)
सोशल मीडिया ट्रेल की सत्यता और प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। हमारी शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभिनेता या उनके स्टाफ को ऐसा कोई संदेश सीधे तौर पर नहीं मिला है। - देवेन भारती, आयुक्त - मुंबई पुलिस
आरजू बिश्नोई ने अब तक सीधे तौर पर 5 बड़े कलाकारों को जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने की जिम्मेदारी ली है। जिसमें फिल्मकार रोहित शेट्टी, अभिनेता रणवीर सिंह, आमिर खान, पंजाबी गायक बी प्राग और दिलनूर का नाम शामिल है।
यह भी पढ़े -मुंबई ईडी ने अशोक खरात और 5 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, 36 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Created On :   18 July 2026 8:19 PM IST









