mandla news: दो अपहृत नाबालिक बालिकाएं दस्तयाब

दो अपहृत नाबालिक बालिकाएं दस्तयाब

डिजिटल न्यूज़ मंडला

दो अपहृत नाबालिक बालिकाओं को त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया। 15 जुलाई 6 को थाना बम्हनी क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थियों द्वारा अपनी दो नाबालिक बालिकाओं के बिना बताए घर से चले जाने एवं वापस न लौटने की सूचना दी गई। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के उपरांत भी उनका पता नहीं चलने पर थाना बम्हनी में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बम्हनी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने परिजनों, रिश्तेदारों एवं सहेलियों से पूछताछ कर संभावित स्थानों पर तलाश की तथा थाना क्षेत्र सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी एकत्रित की।

सतत प्रयासों के चलते दोनों नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उप निरीक्षक अशोक राणा, उप निरीक्षक किरण बट्टी एवं थाना बम्हनी पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

Created On :   17 July 2026 3:42 PM IST

Tags

Next Story