- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- जपनीत कौर ने लहराया सफलता का परचम,
मंडला न्यूज: जपनीत कौर ने लहराया सफलता का परचम,

डिजिटल न्यूज मंडला।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी - 2026) के घोषित परिणामों में होनहार छात्रा जपनीत कौर ने शानदार सद्बक्तलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जपनीत ने 720 में से 641 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2114 हासिल की है। करीब 22 लाख परीक्षार्थियों के बीच यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। जपनीत कौर डॉ गुरु मोहन सिंह( सर्जन) एवं रवनीत कौर की सुपुत्री हैं। छात्रा न केवल नीट-यूजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि पूर्व में भी अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया है। जपनीत ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। परिजनों के अनुसार जपनीत ने नियमित अध्ययन अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
Created On :   17 July 2026 3:54 PM IST












