- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- युवक को रिक्शे पर बांधकर ले जाने का...
mandla news: युवक को रिक्शे पर बांधकर ले जाने का वीडियो वायरल

मंडला ब्रेकिंग
मंडला शहर के मुख्य मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दूसरे व्यक्ति को कपड़े से बांधकर रिक्शे पर ले जाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह उसे चप्पलों और छाते से मारते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के सिर में चोट आई थी। इसके बाद घायल युवक दूसरे व्यक्ति को बांधकर थाने की ओर ले गया। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
Created On :   15 July 2026 1:00 PM IST
Next Story












