mandla news: मंडला में दो ऑटो पाट्र्स दुकानों में चोरी, सीलिंग तोड़कर घुसे चोर

मंडला में दो ऑटो पाट्र्स दुकानों में चोरी, सीलिंग तोड़कर घुसे चोर

डिजिटल न्यूज़ मंडला

मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही है। यहां बीती रात लालीपुर चौराहा में दो ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने दुकान का सीलिंग तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने लालीपुर चौराहा केएम ट्रेडर्स और मां नर्मदा मशीनरी सेंटर की दुकानों में छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यहां सीलिंग तोड़कर दुकान में चोरो ने दुकान में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जब दुकान संचालकों ने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। सीलिंग टूटी देख वे हैरान रह गएए जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। केएम ट्रेडर्स के संचालक के अनुसार चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान ले गए हैं। वहीं मां नर्मदा मशीनरी सेंटर में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गश्ती पर उठे सवाल-

कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का फोकस भोपाल मुख्यालय से चलाए जा रहे अभियानोंं पर है। यहां पुलिस सिर्फ प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया से जागरूकता में लगी है, वहीं अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे शहर में लोग अब डरे-सहमे हैं। चोरों की वजह से लोगो में भय बना हुआ है।

Created On :   17 July 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story