mandla news: प्रांजल तिवारी ने 596 अंक हासिल कर बढ़ाया मंडला का मान

प्रांजल तिवारी ने 596 अंक हासिल कर बढ़ाया मंडला का मान
प्रांजल ने बढ़ाया जिले का गौरव

डिजिटल न्यूज़ मंडला

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) में मंडला के प्रतिभाशाली छात्र प्रांजल तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 596 अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। ऑल इंडिया रैंक 11,384 हासिल की है। वहीं सामान्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी में उन्हें 1,265वीं रैंक प्राप्त हुई है। प्रांजल तिवारी की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। प्रांजल के माता-पिता राजेश तिवारी एवं रश्मि तिवारी ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवार के मार्गदर्शन, संस्कार और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Created On :   17 July 2026 4:06 PM IST

Tags

Next Story