- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- थाना बम्हनी चौकी अंजनिया पुलिस ने...
Mandla News: थाना बम्हनी चौकी अंजनिया पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मंडला। थाना बम्हनी एवं चौकी अंजनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 जुलाई को प्रार्थी अनुराग पटेल पिता जयचंद पटेल, निवासी मांद द्वारा चौकी अंजनिया, थाना बम्हनी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी खब्बा उर्फ हमीद खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के उपरांत आरोपी के कब्जे से चोरी गई घरेलू गैस सिलेंडर सहित चोरी गई संपत्ति बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला जेल मंडला भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक सतेंद्र रघुवंशी, चौकी प्रभारी अंजनिया सउनि जगदीश झारिया, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार मरावी, नारायण प्रसाद उइके, आरक्षक विनोद कुमार टेकाम, लीलामणि आर्मो, कैलाश यादव एवं दिनेश पगरवार शामिल रहे।
Created On :   17 July 2026 3:45 PM IST












