मंडला न्यूज: ट्राला ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत

ट्राला ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत
हादसे के बाद हाइवे में लंबा जाम लग गया

डिजिटल,मंडला। टिकरिया थाना क्षेत्र के एनएच-30 में बबैहा घाट के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुबह पिकअप बोलरो और ट्राला की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो पिकअप वाहन में मॉर्बल लोड कर मंडला जिला अस्पताल लाया जा रहा था, इसी दौरान सुबह राययुर से जबलपुर की ओर जा रहे ट्राला की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में बोलेरो पिकअप चालक रोहित दुबे (26 वर्ष) निवासी कटंगी बाईपासए जबलपुर और अमन रैकवार (20) वर्षं निवासी आगा चौक जबलपुर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रोहित दुबे की मौत हो गई। वहीं अमन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क में लगा लंबा जाम

इस हादसे के बाद हाइवे में लंबा जाम लग गया। जिसके बाद टिकरिया पुलिस के द्वारा हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटाया गया। यहां काफी देर तक यातायात बाधित रहा है। यहां वाहन हटने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली आवागमन शुरू हो सका। जाम के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Created On :   17 July 2026 3:06 PM IST

Tags

Next Story