Aamir Khan Vs Lawrence Bishnoi: सलमान खान के बाद लॉरेंस गैंग के निशाने पर आमिर खान, कहा - 'लव जिहाद को बढ़ावा देने वालों की सांसें दबा देंगे'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के बाद बॉलीवुड के एक और सुपर स्टार लॉरेंस गैंग के निशाने पर आ गए हैं। आमिर खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंग ने आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी को लव जिहाद बताया है।
'तीसरी शादी देश की संस्कृति के खिलाफ'
लॉरेंस गैंग की ओर से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है, 'हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।'
ट्रोल होने पर क्या बोले आमिर?
तीसरी शादी के बाद से ही आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’
उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’
बता दें कि 5 जुलाई को आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी, जो कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। दोनों की शादी में परिवार और करीबी लोग ही मौजूद थे।
Created On :   18 July 2026 4:16 PM IST












