Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की शादी पर शुरू हुई राजनीति, भाजपा मंत्री के बाद शिवसेना मंत्री ने दिया विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। उन्होंने अपने करीबी लोगों के सामने गौरी के साथ रजिस्टर मैरिज की। अब उनकी शादी को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। पहले महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर की शादी पर बयान दिया। इसके बाद अब शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट ने शादी को लेकर बयानबाजी की है।
यह भी पढ़े -अर्जुन बिजलानी ने गुरुजी के सत्संग के लिए एकता कपूर का जताया आभार, आध्यात्मिक अनुभव को बताया खास
शिवसेना के मंत्री ने दिया बयान
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आज यानी सोमवार को आमिर खान की तीसरी शादी की आलोचना की। संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने राणे की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियां अपने कामों और फैसलों से समाज पर असर डालती हैं। नितेश राणे कुछ हद तक सही हैं। जब लोग एक एक्टर के तौर पर आपको फॉलो करते हैं, तो वे आपको एक बड़ा स्टार मानते हैं। उन्होंने आगे कहा 'अगर कोई स्टार ऐसा काम करता है और एक-दो बार नहीं, बल्कि तीन बार शादी करता है, तो लोग उससे क्या सीखेंगे? वह लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर तो बन सकता है, लेकिन आम लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकता।'
यह भी पढ़े -'आदर्श बाल विद्यालय' में हेडमास्टर बने केके मेनन, बताया- 'ज्ञानेश्वर त्रिपाठी में कई कमियां, लेकिन खूबियां दिलचस्प'
नितेश राणे उठा सके सवाल
इससे पहले, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर खान की शादी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जब मशहूर हस्तियां ऐसे पर्सनल फैसले लेती हैं, तो हिंदू समाज को उन पर सोचना चाहिए। राणे ने सवाल उठाया था कि क्या खान की हालिया शादी को लव जिहाद के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए।
Created On :   14 July 2026 11:18 AM IST












