Omi Vaidya Support Sonam Wangchuk: ‘थ्री इडियट्स’ के चतुर उर्फ ओमी CJP के सपोर्ट में उतरे, शेयर किया वीडियो, आमिर खान हुए ट्रोल

‘थ्री इडियट्स’ के चतुर उर्फ ओमी CJP के सपोर्ट में उतरे, शेयर किया वीडियो, आमिर खान हुए ट्रोल
इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। हाल ही में ‘थ्री इडियट्स’ के एक्टर ओमी वैद्य ने उनके सपोर्ट में एक वीडियो बनाई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। हाल ही में ‘थ्री इडियट्स’ के एक्टर ओमी वैद्य ने उनके सपोर्ट में एक वीडियो बनाई है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है। बता दें कि फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में फुंसुक वांगडु नाम का किरदार आमिर खान ने निभाया था, जो सोमन वांगचुक से इंस्पायर बताया जाता है। लेकिन इन सब के बीच आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

ओमी ने सोमन वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता

मंगलवार को ओमी वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मर जाएं। हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य है, 3 इडियट्स का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। मैं अक्सर ऐसा नहीं करता, इसलिए प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स के फुंसुक वांगडू असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है? मैं उनसे मिल चुका हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं।’

ओमी आगे कहते हैं, ‘अभी वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं। लेकिन यह बहुत ज़रूरी बात है। आप उनसे सहमत हों या न हों, मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए। अगर आपके पास रुकने के लिए एक पल है, तो अपना काम छोड़ दें... और बस देखें कि अभी क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मरे। मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वह मर जाएं।’

आमिर खान हुए ट्रोल

जब सोशल मीडिया पर ‘थ्री इडियट्स’ के ओमी का वीडियो देखा तो फैंस खुश हुए और उनकी तारीफ की। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान को ट्रोल किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि आमिर खान इस मामले पर अब तक चुप हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चतुर बोला है लेकिन रैंचो चुप है।’ कई लोगों ने 'थ्री इडियट्स' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को भी इस मुद्दे पर न बोलने के लताड़ा है।

Created On :   14 July 2026 12:33 PM IST

Tags

Next Story