Alia Bhatt In Tumbbad 2: सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- गलत कास्टिंग

सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- गलत कास्टिंग
तुम्बाड की सक्सेस के बाद अब सोहम शाह फिल्म ‘तुम्बाड 2’ लेकर आ रहे हैं। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद फिल्म 'तुम्बाड 2' से आलिया भट्ट भी जुड़ गई हैं। इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में आलिया एक खास रोल निभाने वाली हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तुम्बाड की सक्सेस के बाद अब सोहम शाह फिल्म ‘तुम्बाड 2’ लेकर आ रहे हैं। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद फिल्म 'तुम्बाड 2' से आलिया भट्ट भी जुड़ गई हैं। इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में आलिया एक खास रोल निभाने वाली हैं। फिल्म से जुड़कर आलिया भट्ट भी काफी खुश हैं। लेकिन पहली फिल्म ‘तुम्बाड’ को पसंद करने वाले फैंस दूसरे पार्ट में आलिया की कास्टिंग से नाराज नजर आ रहे हैं। वह मेकर्स के डिसीजन को गलत बता रहे हैं और आलिया को ट्रोल कर रहे हैं।

आलिया को क्यों बताया गलत कास्टिंग?

सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया भट्ट को ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने ‘तुम्बाड 2’ की आलिया वाली पोस्ट पर कमेंट लिखा, ‘आलिया से 'तुंबाड 2' को बचाओ। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘फिल्म ‘तुंबाड' अपनी कहानी कहने के अंदाज, विजन और उन कलाकारों के जबरदस्त काम की वजह से एक कल्ट क्लासिक बन गई, जिन्हें बॉलीवुड के बड़े कैंप्स का सपोर्ट नहीं था। एक फैन के तौर पर यह देखना निराशाजनक है कि इतनी अनोखी फ्रैचाइजी अब मेनस्ट्रीम स्टार पावर की तरफ झुक रही है। मुझे बस उम्मीद है कि 'तुंबाड 2' अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी और काबिल कलाकारों को चमकने का मौका देगी।’ वहीं कुछ ने आलिया को लेकर किया, ‘गलत कास्टिंग।’

आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म को सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘तुम्बाड 2’ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदे हैं, क्योंकि साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने अपनी कहानी से दर्शकों को हैरान किया था।

Created On :   14 July 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story