Sam Neill passes away: जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'जुरासिक पार्क' और ऑस्कर विजेता फिल्म 'द पियानो' एक्टर सैम नील का सोमवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। परिवार के बयान के अनुसार, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सैम कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके थे। साल 2023 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का एक दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई थी।
'जुरासिक पार्क' ने बना दिया सुपरस्टार
1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क, सैम नील के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इसमें उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट नाम के पेलियोन्टोलॉजिस्ट का किरदार निभाया। यह रोल इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्होंने बाद में जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया।
इन फिल्मों से भी मिली पहचान
'जुरासिक पार्क' के अलावा सैम नील ने कई यादगार फिल्मों में काम किया।
द पियानो (1993) (ऑस्कर विजेता)
द हंट फॉर रेड अक्टूबर (1990)
डेड काम (1989)
द ओमेन 3ः द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट (1981)
पजेशन (1981)
इवेंट होरिजोन (1997)
ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात
साल 2023 में सैम नील ने बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा, जो कि एक दुर्लभ ब्लड कैंसर है, हुआ था। उन्होंने कीमोथेरेपी और बाद में CAR-T सेल थेरेपी करवाई। इलाज के बाद वे कैंसर-मुक्त हो गए थे और उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके।
Created On :   14 July 2026 11:47 AM IST












