Sonam Wangchuk: जीनत अमान ने किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन, अभय देओल ने भी जताई चिंता

जीनत अमान ने किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन, अभय देओल ने भी जताई चिंता
इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है, और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जीनत अमान ने गहरी चिंता व्यक्त की है। वहीं अभय देओल ने भी पोस्ट करके चिंता जाहिर की है।

स्वास्थ्य को लेकर चिंता

जीनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का शरीर कमजोर हो रहा है और उनकी मांसपेशियों में दर्द है। जब उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे आंदोलन खत्म करने को मत कहिए, बल्कि सरकार से पूछिए कि वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।'

जीनत ने की सरकार से अपीलट

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करें और उनकी चिंताओं का समाधान करें। दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसे अब बॉलीवुड के बड़े कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है। जीनत ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक लद्दाख में शिक्षा सुधारों के जनक, 'बर्फ के स्तूप' के आविष्कारक और बेहद लोकप्रिय फिल्म '3 इडियट्स' के मुख्य किरदार 'फुंसुक वांगडू' के असली प्रेरणास्रोत हैं।

जीनत अमान के अलावा फिल्म जगत की अन्य हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। अभय देओल ने विरोध स्थल से सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई। ओमी वैद्य भी लोगों से सोनम वांगचुक के काम और उनके इस आंदोलन के पीछे के मुद्दों को समझने की अपील की है।


Created On :   14 July 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story