Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: केके मेनन की सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर आया सामने, कॉमेडी से भरपूर दिखी कहानी, जानें कब से स्ट्रीम होगी सीरीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन जल्द ही नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालया' में नजर आएंगे। यह कॉमेडी-ड्रामा एक बेफिक्र प्रधानाध्यापक और उनकी टीम की कहानी है, जो शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक को फिर से शुरू करने का प्रयास करते हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था और अब मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। जानिए कब रिलीज होगी सीरीज।
यह भी पढ़े -पहली बार एक साथ आए भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे, 'भोजपुरी बवाल' में दिखेगी स्टार्स की असली कहानी
कैसा है ट्रेलर
बच्चों की अतरंगी मस्ती से भरपूर सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम का एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल नजर आता है, जो कैम्ब्रिज में सरकार के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने स्कूल के बच्चों को भेजना चाहता है। उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों को सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिगड़ेल बच्चों की हरकतों की वजह से उसे कैम्ब्रिज का सपना अधूरा लगने लगता है। इस बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़े -यादों में लीला चिटनिस दिलीप कुमार से राज कपूर तक की ऑनस्क्रीन मां, कभी थीं ग्लैमरस सुपरस्टार
'आदर्श बाल विद्यालय' की स्टार कास्ट
'आदर्श बाल विद्यालया' सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे। सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़े -शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
Created On :   13 July 2026 3:05 PM IST












