Salman Khan Viral Video: काउबॉय हैट लुक में नजर आए सलमान खान, पेंडेंट ने खींचा फैंस का ध्यान, देखें वायरल वीडियो

काउबॉय हैट लुक में नजर आए सलमान खान, पेंडेंट ने खींचा फैंस का ध्यान, देखें वायरल वीडियो
जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इसी बीच उन्हें मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इसी बीच उन्हें मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया। पैपराजी भाईजान की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए मौके पर नजर आए। एक वायरल वीडियो में सलमान खान काउबॉय हैट लुक में दिखाई दिए, जो उन पर खूब जंच रहा था।

हैट के अलावा पेंडेंट ने भी खींचा फैंस का ध्यान

वायरल वीडियो में सलमान ने यूनीक काउबॉय हैट पहनी थी साथ ही उनके गले में एक पेंडेंट भी था, उस पर तीन नग लगे थे। यह पेंडेंट उनके लुक को और भी खास बना रहा था। फैंस ने भी हार्ट और फायर इमोजी वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में सलमान खान के लिए शेयर किए।

सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं लेकिन अब वह एक नया घर अपने परिवार के लिए बनवा रहे हैं। सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है। यह घर इस तरह से बनाया जा रहा है, जिससे परिवार को पूरी प्राइवेसी मिले और सलमान खान सुरक्षित रहे।

Created On :   13 July 2026 1:12 PM IST

Tags

Next Story