Lock Upp 2: 'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे हीरो नंबर वन गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो 'लॉक अप 2' में आए दिन कोई न कोई बड़े धमाके देखने को मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही थी। हालांकि अब वो शो से बाहर हो गई है। इस दौरान सुनीता आहूजा को लेने उनके पति गोविंदा पहुंचे। सुनीता शो में गोविंदा को देखते ही शॉक्ड हो गई। उनके चेहरे का रंग उड़ गया। इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -जानकी अम्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक, मैसूर में होगा अंतिम संस्कार
शो से एविक्ट हुई सुनीता
बता दें, सुनिता को लॉकअप से उनकी हेल्थ इशू के चलते बाहर कर दिया गया है। वो पिछले कुछ दिनों से शो में काफी रो रही थीं इतना ही नहीं बल्कि शो से बाहर निकलने की रिक्वेस्ट भी कर रही थी। इन्हीं सब के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। इसी दौरान एक्टर गोविंदा सुनीता लेने पहुंचे। इस दौरान फराह खान ने पूछा क्या हुआ तू खुश है? तो सुनीता ने कहा, 'खुश हूं. गोविंदा ने मना किया था शो में जाने से। जब मैं बात नहीं सुनती हूं तब मैं फस जाती हूं। फराह ने आगे रियलिटी शो न करने की वजह पूछी तब गोविंदा ने कहा, 'ये सब फूलों में पले हैं, कभी तकलीफ नहीं आई है। और मैं ऐसी ही दुआ करता हूं कि आगे भी तकलीफ ना आए।
यह भी पढ़े -पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- 'उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
सुनीता बोली- 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
फराह खान ने आगे गोविंदा से कहा कि वो प्यार तुमसे ही करती है। इस पर गोविंदा मजाकियां अंदाज में कहा, 'तो क्या ऐसी ही 40 साल निकाल लिए। आगे गोविंदा ने कहा, 'मैं गोली लेकर आया हूं। ये सीने पर मुझे मारना चाहती थी। इसके बाद सुनीता ने कहा- बंदूक भी लानी थी वो क्यूं नहीं लाया फिर मारती न इधर ही। बता दें शो में गोविंदा ने सुनीता की गालियों पर भी बात की गोविंदा ने कहा, ये बच्ची है उन्होंने कहा कि उनके सुनीता के गाली देने की वीडियोज भी लोग भेज रहे थे मुझे। तो मैंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं झेला है।
यह भी पढ़े -पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- 'उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
Created On :   12 July 2026 12:13 PM IST












