Deepika Padukone Pregnancy: प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को ये परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद स्टोरी पोस्ट करके बताई अपनी हालत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वो जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस को नया अपडेट दिया है। दीपिका ने बताया कि प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की है।
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका को हुई चलने में परेशानी
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में एक प्रेग्नेंट लेडी को धीरे-धीरे चलते हुए बाथरूम जाते दिखाया गया है। इस रील के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मौजूदा स्थिति को मजाकिया अंदाज में बयां किया। पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ एक उल्टा स्माइली इमोजी शेयर किया बता दें कि एक्ट्रेस की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है।
अप्रैल में की थी अनाउंस
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अप्रैल में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई थीं। कपल के इस अनाउंसमनेंट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया था। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था
Created On :   11 July 2026 11:55 AM IST












