Palak Purswani Wedding: शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना, ईशा योगा सेंटर में हुई सिंपल वेडिंग, कपल ने शेयर की खास तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पलक पुरसवानी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से शादी कर ली है। पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना ने 26 जून को शादी की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की पहली तस्वीरें शेयर कीं। शादी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कपल को बधाईंया दे रहे हैं। बता दें कि पलक के पति रोहन पेशे से मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं। दोनों ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में शादी की।
यह भी पढ़े -कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद शुभांगी अत्रे के पिता ने जीता कैरम मुकाबला, एक्ट्रेस ने मनाया जीत का जश्न
इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट
पलक और रोहन ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी के बारे में भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ लव स्टोरी किस्मत लिखती है, हमारी कहानी महादेव ने चुनी। दो आत्माओं से… हमेशा के लिए एक। 26.06.26।’ शादी के लिए पलक ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पेयर किया। ईशा योगा सेंटर के शांत और खूबसूरत माहौल में दोनों ने एक सिंपल और स्पिरिचुअल वेडिंग को चुना।
यह भी पढ़े -अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने 'गनमास्टर जी9' के सेट से कई तस्वीरें शेयर कीं, बोले- विलेन की तरह चिल कर रहा हूं
सेलेब्स ने दी बधाई
जैसे ही कपल ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने लिखा, ‘बहुत मुबारक आप दोनों को,’ वहीं मनीषा रानी ने कमेंट किया, ‘कांग्रेसुलेशन्स।’ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने भी कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘वाह! पलक, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। आप दोनों को जिंदगी की सारी खुशियां मिलें। ढेर सारा प्यार और हमेशा खुश रहो।’
Created On :   11 July 2026 5:18 PM IST












