Chauhaan First Look Video: अजय देवगन की ‘चौहान’ के फर्स्ट लुक वीडियो से हटाई गई जीशान अय्यूब की आवाज, हुए और भी बदलाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' की हाल ही में पहली झलक सामने आई थी। लेकिन अब इस पहली झलक के सामने आने के कुछ दिन बाद ही इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। मेकर्स ने पिछले महीने ऑनलाइन रिलीज हुए अनाउंसमेंट टीजर या फर्स्ट लुक में बदलाव किए हैं। जानिए क्यों हटाई गई मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज…
यह भी पढ़े -कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद शुभांगी अत्रे के पिता ने जीता कैरम मुकाबला, एक्ट्रेस ने मनाया जीत का जश्न
फर्स्ट लुक वीडियो टीजर में मेकर्स ने किए बदलाव
25 जून को रिलीज हुए अनाउंसमेंट टीजर की शुरुआत में पहले मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज थी, जिसके बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती थी। लेकिन अब मेकर्स ने इस वीडियो से जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी है। अब यूट्यूब पर मौजूद वर्जन में शुरुआती लाइन जीशान की नहीं बल्कि किसी और की आवाज में है। हालांकि, जीशान अय्यूब की जगह लेने वाले एक्टर की पहचान अभी नहीं बताई गई है। शुरुआती वॉइसओवर में बदलाव के अलावा डायलॉग में भी बदलाव किया गया है। पुराने वर्जन में सुनाई देने वाले मिलिट्री रैंक मेजर को अब अपडेटेड टीजर में कर्नल से बदल दिया गया है।
यह भी पढ़े -अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने 'गनमास्टर जी9' के सेट से कई तस्वीरें शेयर कीं, बोले- विलेन की तरह चिल कर रहा हूं
इस दिन होगी रिलीज
‘चौहान’ को जीयो स्टूडियो और आनंद एल रॉय के कलर येलो प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। साथ ही हिमांशु शर्मा भी फिल्म के प्रोड्यूसर में शामिल हैं। फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है नीरज यादव ने। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘चौहान’ अगले साल यानी 2027 में 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Created On :   11 July 2026 6:34 PM IST












