Akansha Ranjan Kapoor Pre Wedding Function: आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, आलिया भट्ट ने ‘माही वे’ गाने पर किया डांस, जाह्नवी और सोनाक्षी भी पहुंची

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। आकांक्षा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी प्रीवेडिंग फंक्शन शुरु हो चुके हैं। बीती रात आकांक्षा की संगीत और कॉकटेल पार्टी हुई। जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और आकांक्षा की दोस्त एक्ट्रेस शामिल हुईं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल हैं। इस दौरान आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -मशहूर अभिनेत्री और पहली महिला कॉमेडियन 'टुन टुन' को 103वीं जयंती पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि
दुल्हन की बहन के साथ आलिया ने किया डांस
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है। इसमें आलिया को शाहरुख खान की 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। आलिया के साथ आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी शामिल हुए। संगीत सेरेमनी में मशहूर गानों पर डांस करते हुए यह ग्रुप खूब मस्ती और हंसी-मजाक करता दिखा।
आलिया भट्ट
आकांक्षा रंजन कपूर की कॉकटेल पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने महफिल लूट ली. इस दौरान आलिया भट्ट पर्पल कलर की बैकलेस ड्रेस पहने नजर आईं। सटल मेकअप में वो काफी खूबसूत लग रही थी।
यह भी पढ़े -बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा जय भानुशाली
जाह्नवी कपूर
कॉकटेल पार्टी ने भी अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरी है। पार्टी में जाह्नवी कपूर येलो कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। स्लीक हेयरस्टाइल में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
Created On :  
