Eetha Trailer Released: रिलीज हुआ 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जानें कब हो रही रिलीज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की 'ईठा' से श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था तब से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बता दें कि, श्रद्धा इस बार महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। ट्रेलर में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है।
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज
3 मिनट 2 सैकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक जबरदस्त डॉयलॉग के साथ होती है, जिसमें सुनने को मिलता है कि तुम्हीं ने कहा था ना कि देखते हैं क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड, मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया। इसके बाद ट्रेलर में विठाबाई की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है। साथ ही कैसे वह मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार बनी। ट्रेलर में जीशान अयूब का वॉइसओवर भी है।
'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड हैं। ट्रेलर काफी जबरदस्त है और श्रद्धा की एक्टिंग देख आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहने और चेहरे पर कॉन्फिडेंस के साथ उनका लुक काफी प्रभावशाली है। उनका किरदार उन महिलाओं की आवाज बनता दिखाई देता है, जो हालात के आगे झुकने के बजाय अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती हैं।
रणदीप हुड्डा का लुक रिवील
बता दें कि आने वाली बायोपिक ड्रामा फिल्म में, रणदीप हुड्डा 'मर्चेंट' का किरदार निभा रहे हैं, जो मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे। वहीं ट्रेलर रिलीज से पहले रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर किया। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, " ईठा के दिल पर राज करने आ रहे हैं मर्चेंट, कल ट्रेलर रिलीज होगा। सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज।"
Created On :  
