Ramayana Trailer Release Date: 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म 'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब रिलीज होगा रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म अनाउंस हुई है फैंस इसकी एक एक झलक और अपडेट को लेकर एक्साइटेड हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर मेकर्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ गई है।
यह भी पढ़े -विनय पाठक एमबीए छोड़ चुपके से बीएफए में लिया दाखिला, 4 साल तक पिता से छुपाया अपना सबसे बड़ा फैसला
कब आएगा 'रामायण' का ट्रेलर?
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। पोस्ट में लिखा- ‘भारत से दुनिया तक, हजारों वर्षों से रामायण ने अपनी कालातीत सीख- धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के जरिए पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब यह एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही है। भारत की सबसे महान सभ्यतागत कहानियों में से एक, अब दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश की जा रही है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगा।’ ट्रेलर की जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा जय भानुशाली
'रामायण' की कास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सबसे बड़ी, अहम और दिलचस्प बात ये है कि ये अब तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म भी है। फिल्म दो पार्ट में बन रही है और दोनों पार्ट पर कुल खर्च 4 हजार करोड़ रुपये तक किया जा रहा है।
Created On :   11 July 2026 1:01 PM IST












