जम्मू ओटीटी से हटाने के बाद 'सतलुज' की गुरुद्वारों में होगी स्क्रीनिंग, डीजीपीसी का ऐलान

जम्मू ओटीटी से हटाने के बाद सतलुज की गुरुद्वारों में होगी स्क्रीनिंग, डीजीपीसी का ऐलान
अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) ट्रेजरर जम्मू सरदार जगपाल सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फिल्म को चार गुरुद्वारों में दिखाया जाएगा।

श्रीनगर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) ट्रेजरर जम्मू सरदार जगपाल सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फिल्म को चार गुरुद्वारों में दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में फिल्म 4 गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी। शुक्रवार को फिल्म गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा में, शनिवार को अखनूर के गुरुद्वारा साहब में, रविवार को खोर ब्रायस पुरा में और 14 जून को तलाब टिल्लो में दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इन 4 जगहों के गुरुद्वारा सदनों में फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद जैसे-जैसे समिति का सहयोग आएगा, फिल्म अन्य गुरुद्वारों में भी दिखाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जैसे फिल्म को मात्र 48 घंटे के अंदर ओटीटी से हटा दिया गया। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पूरी तरह से हकीकत को दर्शाया गया है। सरदार जगपाल सिंह ने कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए बहुत ही शर्म की बात है, जिनकी वजह से मूवी को ओटीटी से हटाया गया है।

उन्होंने कहा, "हमारा देश भारत एक गुलदस्ता है। ऐसे में ओटीटी से मूवी को हटाने में शामिल सिस्टम, राजनीति या अन्य सम्मिलित लोगों के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है।" उन्होंने कहा कि अगर मूवी में हकीकत नहीं होती तो सीबीआई ने फिल्म के बैन होने के बाद जांच क्यों नहीं की? मामला कोर्ट में गया, तो उनको सजा क्यों नहीं हुई?

उन्होंने कहा भगवान ही जानें कि इन्होंने फिल्म को ओटीटी से क्यों हटा दिया, जबकि इसमें हकीकत को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि सच को लोगों तक न पहुंचने देना भी एक पाप है।

फिल्म निर्माता, अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' हाल ही में बिना किसी प्रमोशन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन मूवी के जारी होने के महज 48 घंटे के भीतर ही फिल्म को बैन कर ओटीटी से हटा दिया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story