चीन ने लॉन्ग मार्च -10 बी की पहली उड़ान में पहली बार नियंत्रित रॉकेट रिकवरी हासिल की
बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने दक्षिण चीन के हाईनान वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में लॉन्गमार्च -10 बी वाहक रॉकेट लॉन्च किया और उपग्रह को सुचारू रूप से निर्धारित कक्षा में पहुंचाया।
रॉकेट का पहला चरण सफलतापूर्वक वापस आ गया। इसका मतलब है कि चीन पहली बार नियंत्रित रॉकेट को पुनर्प्राप्त करने में कामयाब रहा।
ध्यान रहे लॉन्गमार्च-10बी वाहक रॉकेट वाणिज्यिक वाहक रॉकेट है, जो दोबारा प्रयुक्त किया जा सकता है। उस की लंबाई 63 मीटर है और व्यास 5 मीटर है। दोबारा प्रयोग की स्थिति में उसका लो अर्थ पेलोड क्षमता 16 टन है।
बताया गया है कि लॉन्गमार्च-10बी रॉकेट लो ऑर्बिट उपग्रह तारामंडल की स्थापना और बड़े वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण आदि विभिन्न कार्य पूरा कर सकता है। दोबारा प्रयोग की स्थिति में बड़े पैमाने पर प्रक्षेपण की लागत घटाई जा सकती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 July 2026 10:21 PM IST












