शी चिनफिंग ने चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में हुए अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया

शी चिनफिंग ने चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में हुए अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया
9 जुलाई को 12 बजे दक्षिण पूर्वी चीन के फुच्येन प्रांत के चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में गंभीर आग लगी, जिसमें 28 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई।

बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। 9 जुलाई को 12 बजे दक्षिण पूर्वी चीन के फुच्येन प्रांत के चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में गंभीर आग लगी, जिसमें 28 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई।

इस घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर अहम निर्देश देकर व्यक्तियों की तलाशी तथा सांत्वना आदि कार्यों की पूरी कोशिश करने और शीघ्र ही घटना के कारण का पता लगाकर संबंधित व्यक्तियों को जिम्मेदारी ठहराने की मांग की।

शी ने बल दिया कि इस साल से देश में अनेक बड़ी उत्पादन सुरक्षा घटनाएं हुईं। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को गंभीरता से सबक लेकर विकास और सुरक्षा का बेहतर तालमेल बिठाना, हर वक्त सुरक्षित उत्पादन को याद रखना, गहराई से विभिन्न किस्मों के खतरों की जांच करनी, सुरक्षित उत्पादन के कदमों के कार्यांवयन को मजबूत बनाना चाहिए। हमें बड़ी और गंभीर घटनाओं की डटकर रोकथाम कर जनता के जान-माल की सुरक्षा को मजबूत करना है।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी इस घटना पर निर्देश दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story