Aparshakti Khurrana: जल्द ही एक्शन करते नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना, इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल

जल्द ही एक्शन करते नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना, इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल
एक्टर अपारशक्ति खुराना अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। पारशक्ति खुराना को आपने अब तक कॉमेडी और सपोर्टिंग रोल्स में ही देखा होगा। अब अपारशक्ति इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'गनमास्टर G9' में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर अपारशक्ति खुराना अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। पारशक्ति खुराना को आपने अब तक कॉमेडी और सपोर्टिंग रोल्स में ही देखा होगा। अब अपारशक्ति इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'गनमास्टर G9' में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे। हाल ही में सेट से उनकी पहली झलक सामने आई है, जिसमें एक नजर में उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।

अपारशक्ति खुराना ने दिखाई किरदार की झलक

अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने लुक की झलक साझा की है। उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीन की कई तस्वीरें और क्लिप्स शेयर कीं। साथ ही विलेन के रफ लुक में अपनी तस्वीरों और सेट की एक झलक भी दिखाई। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘विलेन की तरह चिल कर रहा हूं। सच में…’

'गनमास्टर G9' का निर्दशन आदित्य दत्त ने किया है, जिन्होंने 'आशिक बनाया आपने' को डायरेक्ट किया था। आदित्य दत्त 'क्रैक', 'टेबल नंबर 21' और 'कमांडो' फ्रैंचाइजी के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना के अलावा जेनेलिया डिसूजा और अभिषेक सिंह भी हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक ऐसे एक्शन अवतार में दिखेंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

Created On :   11 July 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story