Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ को मिला वीकएंड का फायदा, ‘अल्फा’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानें कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें नई रिलीज ‘धमाल 4’ और ‘अल्फा’ से लेकर ‘वेलकम टू द जंगल’, और 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। अजय देवगन की बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म को सोशल मीडिया पर शानदार रिव्यूज मिले और अब फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। इन सबके बीच वेलकम टू द जंगल भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए कल शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
यह भी पढ़े -जानकी अम्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक, मैसूर में होगा अंतिम संस्कार
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जहां फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म ने दो दिन में टोटल 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा वीकएंड का भी ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने आखिरकार 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़े -पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- 'उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। इसने शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.65 करोड़ का हो गया है।
Created On :   12 July 2026 11:27 AM IST












