Jasmine Sandlas Concert: 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर किया सगाई का ऐलान

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर किया सगाई का ऐलान
दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट पर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। उन्होंने स्टेज पर ही अपनी सगाई का एलान कर दिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म ‘धुरंधर’ में कई गानें दिए हैं, जैसे- ‘धुरंधर का टाइटल ट्रैक’, ‘शरारत’, ‘मैं और तू।’ इनमें से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘जाइए सजना’ ने बटोरी। इस गानें पर उनका लाइव परफॉर्मेंस भी काफी वायरल हुआ। इसी बीच दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट पर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान अपनी सगाई का एलान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

स्टेज पर बुलाकर किया सगाई का एलान

दरअसल, दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट पर जैस्मीन ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और सभी के सामने अपनी एंगेजमेंट रिंग भी दिखाई। इस खबर से वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे और जोरदार तालियां बजाने लगे। इसके बाद दोनों ने जैस्मीन के हिट गाने ‘लावां’ पर साथ में डांस किया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया। यह खूबसूरत पल वहां मौजूद लोगों के लिए हमेशा यादगार बन गया। इस पूरे पल का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं। जैस्मिन जिस शख्स से सगाई कर चुकी हैं, आखिर वो कौन है। हालांकि इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

देश की राजधानी दिल्ली में हुए शानदार कॉन्सर्ट के साथ जैस्मीन के इंडिया टूर की शुरुआत हुई। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दीं। उन्होंने दर्शकों को अपने सबसे बड़े पंजाबी हिट गानों - जैसे 'लावां', 'पंजेबा' और 'सिप सिप' पर साथ गाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वह मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगी।

जैस्मीन सैंडलस का सिंगिंग करियर जैस्मीन का जन्म जलंधर में हुआ था और वे केलीफॉर्निया में पली बढ़ीं। उन्होंने अपना सिंगिंग करियर 2008 में 'मुस्कान' गाने के साथ शुरू किया था, और आगे गुलाबी एल्बम के लिए बोहेमिया के साथ काम किया। इसके बाद 2014 में उन्हें हनी सिंग के साथ ‘किक’ फिल्म के लिए ‘यार ना मिले’ लिखने और गाने की वजह से पॉपुलैरिटी मिली, जिसमें सलमान खान थे।

Created On :   12 July 2026 11:49 AM IST

Tags

Next Story