Sunita Ahuja Bollywood Debut: बेटे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं सुनीता आहूजा, शेयर की फिल्म की जानकारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही थी। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। हालांकि अब वो शो से बाहर हो गई है। इस दौरान सुनीता आहूजा को लेने उनके पति गोविंदा पहुंचे। अब खबरें आ रही है किं, उनकी पत्नी भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सुनीता ने इस बात का खुलासा करते हुए जानकारी दी।
यह भी पढ़े -विंबलडन में छाया अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'यह था मेरा परफेक्ट डे'
एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
सुनीता आहूजा अब अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर बना रही हैं। यश के डेब्यू को लेकर सुनीता ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में वह अपने बेटे यश की मां का ही रोल निभाएंगी।
यह भी पढ़े -कीमोथेरेपी के तुरंत बाद 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचीं नफीसा अली, बोलीं- 'सबके प्यार ने सारी थकान भुला दी'
कब रिलीज होगी फिल्म?
सुनीता ने कहा, ‘मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं। सितंबर में फिल्म रिलीज होगी। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से ही मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया था और हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है। यश की फिल्म में मैं उसकी मां का रोल कर रही हूं। शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सब मेरे बेटे यश को भी वही प्यार और आशीर्वाद दें, जो आपने हमेशा मुझे दिया है।’
Created On :   12 July 2026 1:40 PM IST












