Sunila Sharma Death: लीजेंड्री कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। लीजेंड्री कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग और करीबी उन्हें प्यार से 'अम्मा' कहकर बुलाते थे। सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी सबसे पहले गायिका प्रियंका मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
यह भी पढ़े -पहली बार एक साथ आए भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे, 'भोजपुरी बवाल' में दिखेगी स्टार्स की असली कहानी
प्रियंका मित्रा ने दी जानकारी
सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी देते हुए प्रियंका मित्रा ने लिखा, ‘भारी मन से हम अपनी प्यारी अम्मा सुनीला प्यारेलाल शर्मा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। 12 जुलाई को उन्होंने अपने परिवार के बीच इस दुनिया को अलविदा कहा। अम्मा ने पूरी जिंदगी सादगी, प्रेम और सेवा के साथ बिताई। वह हर उस व्यक्ति के लिए प्यार और अपनापन थीं, जो उन्हें जानता था।’
यह भी पढ़े -शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
प्यारेलाल के साथ अक्सर रियलिटी शोज में नजर आती थीं सुनीला
सुनीला शर्मा भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने पति प्यारेलाल शर्मा का हर कदम पर साथ दिया। पिछले कई साल से जब भी प्यारेलाल शर्मा किसी कार्यक्रम, संगीत समारोह या टीवी शो में जाते थे, सुनीला शर्मा उनके साथ नजर आती थीं। सुनीला शर्मा कई लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शोज में भी प्यारेलाल शर्मा के साथ दिखाई दी थीं। 'इंडियन आइडल 13' के लक्ष्मीकांत प्यारेलाल स्पेशल एपिसोड में एक कंटेस्टेंट और उनकी मां ने उन्हें अपने हाथों से बनाई गई एक खूबसूरत साड़ी भेंट की थी।
Created On :   13 July 2026 2:37 PM IST












