Celebs on Social Media: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। फोटोज में उनके रोमांटिक प्रपोजल की भी खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस क्यूट प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़े -'गोविंदा 50 अफेयर भी करें तब भी...' वाले बयान पर बोलीं सुनीता आहूजा- 'मुझे किसी बात का पछतावा नहीं'
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई
इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें कृष अग्रवाल उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में कृष समंदर किनारे घुटनों पर बैठकर इदा को प्रपोज कर रहे हैं। एक फोटो में कृष हाथ में लिखा नोट भी पकड़े हुए हैं और उसे इदा को पढ़कर सुना रहे हैं। इस रोमांटिक पल को शेयर करते हुए इदा ने कैप्शन में लिखा, '01/07/26, रात 11 बजे, यट्रेसैंड (नॉर्वे)।' इदा अली वीडियो में अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं।
यह भी पढ़े -संजय दत्त की वजह से फिल्म 'कांटे' में जुड़े थे गाने, आनंद राज आनंद ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
इदा अली की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत क्यूट.' वहीं, वेदांग रैना और शरवरी ने भी इदा और कृष को शुभकामनाएं दीं। इदा अली की पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, आप दोनों को ढेर सारी बधाई।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत-बहुत बधाई! आप दोनों की ये पल बेहद खूबसूरत और किसी सपने जैसा है।'
Created On :   13 July 2026 12:22 PM IST












