Saif Ali Khan viral video: ‘फ्री फलस्तीन’ पर हंसने पर ट्रोल हुए एक्टर सैफ अली खान, नेटिजंस बोले- ‘यह मजाक का विषय नहीं’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैफ अली खान एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। सैफ इन दिनों अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, एक हालिया इंटरव्यू के दौरान जब ‘फ्री फलस्तीन’ नारे का जिक्र आया, तो सैफ अली खान हंसने लगे। ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत तब हुई जब इंटरव्यूवर ने स्पैनिश एक्टर जेवियर बार्डम के एक पसंदीदा कोटका ज़िक्र किया। कोट पूरा होने से पहले ही सैफ ने बीच में ही पूछा, ‘क्या यह 'फ्री फलस्तीन' है?’ इसके बाद ही दोनों लोग हंसने लगे। अब ये वीडियो तेजी से वायरल है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील के 78 साल में निधन पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने जताया शोक
ट्रोलर्स ने साधा निशाना
सोशल मीडिया के एक यूजर ने लिखा ‘यह हंसने की बात नहीं है। लोग तकलीफ झेल रहे हैं और आम परिवारों के दुख को मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए।’ एक अन्य कमेंट करने वाले ने कहा ‘जब मानवीय पीड़ा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही हो, तो एक पब्लिक फिगर की जिम्मेदारी है कि वह सहानुभूति दिखाए।’कुछ यूजर्स ने सैफ अली खान का बचाव करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़े -यादों में लीला चिटनिस दिलीप कुमार से राज कपूर तक की ऑनस्क्रीन मां, कभी थीं ग्लैमरस सुपरस्टार
मानवीय संदेश बन गया है ‘फ्री फलस्तीन’ नारा
‘फ्री फलस्तीन’ का नारा दुनिया भर में फलस्तीनी अधिकारों के समर्थकों के इस्तेमाल किया जाने वाला एक अहम राजनीतिक और मानवीय संदेश बन गया है। कई लोगों के लिए, यह आम नागरिकों की तकलीफों को खत्म करने और फलस्तीनियों के आत्म-निर्णय के अधिकार का समर्थन करने की मांग को दिखाता है।
Created On :   13 July 2026 4:30 PM IST












