भावना मेनन ने फैंस को किया सावधान, कहा-'मेरे नाम के दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स फर्जी हैं'
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भावना मेनन ने मंगलवार को फैंस को जानकारी दी कि वे सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा, "मेरा फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं है। मैं सिर्फ इंस्टाग्राम पर भावना मेनन नाम से हूं। अगर आपको मेरे नाम से किसी और सोशल मीडिया प्रोफाइल दिखाई दे, तो वह मेरी नहीं है। धन्यवाद।"
बता दें कि अभिनेत्री भावना मेनन का फेसबुक पर कोई आधिकारिक या असली अकाउंट नहीं है। उनके नाम पर फेसबुक पर जितने भी पेज या ग्रुप दिखते हैं, वे सभी उनके प्रशंसकों द्वारा बनाए गए हैं। एक्ट्रेस की सफाई को कई लोगों ने पसंद किया। इसे पसंद करने वालों में एक्ट्रेस मंजू वारियर भी शामिल थीं।
भावना मेनन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। मनोरंजन की दुनिया में उन्होंने 11वीं क्लास में रखा था। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्म 'नाम्मल' से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद भावना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत जल्द मलयालम सिनेमा में अपना स्थान बना लिया।
भावना मेनन ने 'बस कंडक्टर', 'किसान', 'चेस', 'दीपावली', 'कोडल नगर', 'छोटा मुंबई', 'आर्या', 'रामेश्वरम', 'हीरो', 'लॉलीपॉप', 'रॉबिनहुड', 'जैकी', 'हैप्पी हसबैंड', 'विंटर', 'द मेट्रो', 'डॉक्टर लव', 'रोमियो', 'ओरु', और 'टोपीवाला' सहित कई फिल्मों में काम किया।
भावना ने अपनी एक दशक लंबी अभिनय यात्रा में दो बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य अवॉर्ड्स भी जीते। भावना की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है, जिन्होंने साउथ की फिल्मों के तकरीबन सभी हीरो के साथ काम किया।
अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'एनोमी : द इक्वेशन ऑफ डेथ'' में नजर आई थीं। यह एक भारतीय मलयालम क्राइम थ्रिलर और साइंस-फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री भावना मेनन (भावना जारा फिलिप की भूमिका में) और अभिनेता रहमान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को रियास मराठ ने लिखा और निर्देशित किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 July 2026 3:18 PM IST












