Celebrities In Wimbledon 2026: टेनिस देखने फैमली के साथ पहुंचीं प्रियंका चौपड़ा, अनन्या से लेकर श्रीलीला ने लगाया विंबलडन में ग्लैमर का तड़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेनिस के सबसे बड़े आयोजनों में से एक विंबलडन 2026 अब खत्म हो चुका है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस साल इसे देखने लंदन के इंग्लैंड क्लब पहुंचे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनन्या पांडे तक सेलेब्स स्टाईलिश अंदाज में विंबलडन देखते नजर आए। यहां देखें विंबलडन 2026 की कुछ खास तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
प्रियंका ने की परिवार के साथ शिरकत
प्रियंका चोपड़ा भी विंबलडन देखने इंग्लैंड क्लब पहुंची। उनके साथ उनकी सास डेनिस जोनास और ससुर पॉल केविन जोनास भी थे। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। इस दौरान उन्होंने एक वाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़े -सैयामी खेर की फिल्म के लिए श्रेया घोषाल ने रिकॉर्ड किया खास गाना, जावेद अख्तर के बोल और हिमेश की धुन से सजेगा ट्रैक
लाल ड्रेस में पहुंची अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी ग्रैंड स्लैम देखने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल राल्फ लॉरेन आउटफिट पहना था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपना विंबलडन लुक फैंस के साथ शेयर किया।
श्रीलीला ने चुराई लाइम लाइट
एक्ट्रेस श्रीलीला इस ग्रैंज स्लैम को एंजॉय करने लंदन गईं थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक नॉन फॉर्मल सूट में दिखाई दीं। फॉर्मल पैंट के ऊपर उन्होंने ओवर साइज कोट पहन रखा था। इसके साथ ही ब्लैक शेड्स उनपर काफी फब रहे थे।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे फिल्मी सितारे; जीनत अमान और ओमी वैद्य ने सरकार से की बातचीत की अपील
कल्याणी प्रियदर्शन ने उठाया मैच का लुत्फ
एक्ट्रेस आएशा खान भी हुईं शामिल
Created On :   14 July 2026 2:09 PM IST












