TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की अफवाहों पर लगा विराम, मेकर्स बोले- कहीं नहीं जा रहे दिलीप जोशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर आखिरकार मेकर्स ने विराम लगा दिया है। शो के निर्माता पक्ष ने साफ किया है कि अभिनेता दिलीप जोशी न तो शो छोड़ रहे हैं और न ही उनके किरदार को कहानी से हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -'उड़ने की आशा' में 7 साल का लीप, सायली की बदली जिंदगी पर बोलीं नेहा-'कहानी का नया दौर बेहद खास है'
क्या बोले मेकर्स?
मेकर्स ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही सभी खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शो की कहानी आज भी जेठालाल के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और आगे भी यह किरदार इसकी सबसे अहम कड़ी बना रहेगा। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि शो में जेठालाल के किरदार का अंत कर दिया जाएगा। इन खबरों के बाद दर्शकों के बीच दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, मेकर्स ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़े -'राख' में अली फजल के किरदार की बेचैनी ने खींचा ध्यान, बोले-'अपराधियों को पकड़ने के लिए हर हद तक जाने को था तैयार'
28 जुलाई को शो कर रहा अपने 28 साल पूरे
निर्माताओं ने यह भी बताया कि 28 जुलाई को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने 18 साल पूरे करने जा रहा है। इस खास मौके पर भी जेठालाल पहले की तरह शो का प्रमुख चेहरा बने रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि शो की शुरुआत में दिलीप जोशी को चंपकलाल (बापूजी) का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराकर जेठालाल की भूमिका चुनी। पिछले 18 वर्षों से वह इस किरदार को निभा रहे हैं और आज यह भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय किरदारों में गिना जाता है। हाल के वर्षों में शो के कई प्रमुख कलाकार इसे छोड़ चुके हैं, जबकि दिशा वकानी भी 2017 से शो से दूर हैं। ऐसे में जेठालाल का किरदार आज भी शो की सबसे बड़ी पहचान बना हुआ है।
Created On :   14 July 2026 6:47 PM IST












