Manoj Bajpayee Upcoming Movie: विवादों के बाद बदला मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' का नाम, शानदार ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी हुई अनाउंस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा गया था कि इससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट तक याचिका पहुंच गई थी। अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया है। नेटफ्लिक्स ने अदालत को बताया था कि आपत्तियों को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नाम बदलने का फैसला किया है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी शिकायत दूर हो गई है, जिसके बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया।
क्या है फिल्म का नया नाम?
अब फिल्म का नाम 'गजब रात' कर दिया गया है। 'गजब रात' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने निजी फायदे और सही काम करने के बीच फंस जाता है। फिल्म की कहानी एक ही रात में घटने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक फैसला कई दूसरी घटनाओं को जन्म देता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोई एक लड़की को अदमरी हालत में गाड़ी से रोड पर फेंक जाता है। फिर मनोज जोकि फिल्म में कॉप के रोल में लड़की को बचानें और क्रिमनल को खोजने में जुट जाते हैं।
यह भी पढ़े -सनबर्न फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेसन डेरुलो, चौथे हेडलाइनर के तौर पर हुई एंट्री
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म के जरिए मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर नीरज पांडे करीब एक दशक बाद फिर साथ आए हैं। फिल्म का निर्माण नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने किया है। वहीं, रितेश शाह ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म के साथ रितेश शाह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगे। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Created On :   15 Oct 2026 3:16 PM IST












